धार्मिक आस्था, रहस्य और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर फिल्म को मिल रहा है लाखों दर्शकों का प्यार

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रेम सिंह और अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फुल मूवी फोक म्यूजिक इंडिया के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत इस फिल्म में प्रेम सिंह, मणि भट्टाचार्य और कंचन मिश्रा सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। धार्मिक आस्था, रहस्य-रोमांच और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का प्रयास करती है। भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फुल मूवी रिलीज होने से प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्य के प्रशंसकों के साथ भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को घर बैठे इस फिल्म को देखने का अवसर मिल रहा है।

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित विजय यादव द्वारा निर्देशित, सह निर्माता महेन्द्र यादव की भोजपुरी फिल्म रक्षा करिहा कुलदेवी माई के मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, मनी भट्टाचार्या, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, महेश आचार्या, मंटू लाल, कंचन मिश्रा, रिंकू भारती, सुष्मिता मिश्रा, प्रियंका शर्मा, गुड़िया पाण्डेय, अमर गुप्ता,बबलू लाल, गोलू बेदर्दी, साक्षी सिंह,बाल कलाकार  नित्या शुक्ला, स्पेशल अपीरियंस अनीता रावत आदि हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, परिकल्पना विजय यादव, गीत व संगीत सुनील झा, संकलन जितेन्द्र सिंह जितू, प्रोमो रंजीत प्रसाद, पार्श्व संगीत राजा यादव, वीएफएक्स आकाश सिंह, डी आई रोहित सिंह, पोस्टर नरसू बेहरा,मुख्य सहायक निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता, टुनटुन निषाद, बिट्टू यादव, डीओपी सुनील अहीर, कैमरा ऑपरेटर अंकित सिंह, कैमरा एसोसिएट हर्ष और विनीत , कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन हेड अरमान शेख, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल – डबलू , हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह, जय यादव, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ, साउंड मिक्सिंग अविनाश सिंह, सॉन्ग मिक्सिंग दुर्गा सिंह हैं।

फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ धार्मिक आस्था और पारिवारिक भावनाओं से ओतप्रोत है। इस फिल्म को लाखों की तादाद में पसंद करने के लिए मैं सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद करता हूं। हमारी कोशिश रही है कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ आस्था और परिवार से जुड़ी भावनाओं का भी अनुभव मिले।”

प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ फोक म्यूजिक इंडिया पर रिलीज

By admin