अभिनेता प्रेम सिंह और अभिनेत्री मणि भट्टाचार्या के शानदार अभिनय से सजी सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी सिनेमा में एक अलग तरह की धार्मिक और रहस्य-रोमांच से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का फर्स्ट लुक ऑउट कर दिया गया है। निर्देशक विजय यादव के कुशल निर्देशन में बनी इस फिल्म फर्स्ट लुक पोस्टर ऑउट होते ही दर्शकों के बीच वायरल हो गया है। पोस्टर में देवी शक्ति, आस्था, तंत्र-मंत्र और रहस्यमयी माहौल की झलक देखने को मिल रही है। इस फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक और प्रभावशाली बनाया गया है। पोस्टर में एक ओर देवी के भव्य स्वरूप को दर्शाया गया है, तो दूसरी ओर आग की लपटों के बीच साधना करते एक तांत्रिक के रूप में नजर आ रहे कलाकार का अंदाज फिल्म के रहस्यमयी और रोमांचक पक्ष की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही जंगल, पेड़ों और आग के बीच कलाकारों के अलग-अलग लुक फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े करते हैं। पोस्टर में कलाकारों के गंभीर और प्रभावशाली चेहरे फिल्म की कहानी के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं। फिल्म का शीर्षक ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ भी भोजपुरी समाज की धार्मिक आस्था और कुलदेवी के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित विजय यादव द्वारा निर्देशित, सह निर्माता महेन्द्र यादव की भोजपुरी फिल्म “रक्षा करिहा  कुलदेवी माई” का पहला पोस्टर है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं – प्रेम सिंह, मनी भट्टाचार्या , मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, महेश आचार्या, मंटू लाल, कंचन मिश्रा, रिंकू भारती, सुष्मिता मिश्रा, प्रियंका शर्मा, गुड़िया पाण्डेय, अमर गुप्ता,बबलू लाल, गोलू बेदर्दी, साक्षी सिंह,बाल कलाकार  नित्या शुक्ला, स्पेशल अपीरियंस अनीता रावत आदि हैं।

फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, परिकल्पना विजय यादव, गीत व संगीत सुनील झा, संकलन जितेन्द्र सिंह जितू, प्रोमो रंजीत प्रसाद, पार्श्व संगीत राजा यादव, VFX आकाश सिंह, डी आई रोहित सिंह, पोस्टर नरसू बेहरा,मुख्य सहायक निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता, टुनटुन निषाद, बिट्टू यादव, डीओपी सुनील अहीर, कैमरा ऑपरेटर अंकित सिंह, कैमरा एसोसिएट हर्ष और विनीत , कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन हेड अरमान शेख, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल – डबलू , हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह, जय यादव, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ, साउंड मिक्सिंग अविनाश सिंह, सॉन्ग मिक्सिंग दुर्गा सिंह हैं। प्रचारक रंजन सिन्हा, रामचन्द्र यादव, सोनू निगम, ऋतिक कौशिक, हिमांशु यादव, इंद्रपाल निषाद, बृजेश जायसवाल।

निर्देशक विजय यादव ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म “रक्षा करिहा  कुलदेवी माई” का फर्स्ट लुक पोस्टर इस बात का संकेत दे रहा है कि इस फिल्म में धार्मिक आस्था के साथ रहस्य, रोमांच और पारिवारिक भावनाओं का भी खास मेल देखने को मिल रहा है। फर्स्ट लुक की पॉपुलैरिटी के साथ ही दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही किया जाएगा।’

निर्माता सुरिंदर यादव, अभिनेता प्रेम सिंह और अभिनेत्री मणि भट्टाचार्या की भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का फर्स्ट लुक वायरल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *