भोजपुरी सिनेमा में लगातार नए विषयों और नई कहानियों पर आधारित फिल्मों का निर्माण करने वाले क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरु यादव के कुशल निर्देशन में एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘प्रेत जात्रा’ का शुभ आगाज किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में रितेश पांडे की सिंगिंग और एक्टिंग दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा। वहीं दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय एक अपने नए तेवर कलेवर में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इन दोनों कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ने लगी है। ब्राइट स्टूडियो के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के निर्माता विजेंद्र हैं। इस फिल्म ग्रैंड मुहूर्त उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी में धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना करके किया गया है। फिल्म के मुहूर्त के समय बहुत से गणमान्य जन मौजूद रहे। सभी ने फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर को बधाई दिया और फिल्म हिट होने की कामना की। फिल्म के शुभ मुहूर्त को लेकर पूरी टीम में खासा उत्साह देखने को मिला है। फिल्म के डीओपी सत्य प्रकाश हैं और इस फ़िल्म की कथा, पटकथा और संवाद लिखने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह ने संभाली है। निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की जाएगी। वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत लोकेशन और वहां का विशिष्ट परिवेश फिल्म की शूटिंग के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। फिल्म की पूरी टीम शूटिंग की तैयारियों में जुट गई है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां अति शीघ्र दी जाएगी।

फिल्म ‘प्रेत जात्रा’ को लेकर निर्माता विजेंद्र ने कहा, “ब्राइट स्टूडियो के बैनर तले एक बेहतरीन और मनोरंजक फिल्म बनाने का हमारा प्रयास है। ‘प्रेत जात्रा’ की कहानी और इसका विषय काफी दिलचस्प है। निर्देशक धीरू यादव की सोच और उनकी निर्देशन पर हमें पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों को भरपूर आनंद का अनुभव देगी।”

क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव ने कहा, “मैं हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों को कुछ नया और अलग देने की कोशिश करता हूं। ‘प्रेत जात्रा’ भी एक अलग विषय पर आधारित फिल्म है, जिसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फिल्म में रितेश पांडे और संजय पांडेय जैसे मंझे हुए कलाकार ऑडियंस फुल एंटरटेनमेंट करेंगे।  मेरा प्रयास रहेगा कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिले।”

हीरो रितेश पांडे ने कहा, “नई फ़िल्म ‘प्रेत जात्रा’ मेरे लिए एक खास फिल्म है। फिल्म का विषय और इसकी कहानी काफी आकर्षक है। निर्देशक धीरू यादव के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। संजय पांडेय जैसे वरिष्ठ और प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ स्क्रीन साझा करना भी मेरे लिए खुशी की बात है। निर्माता विजेंद्र जी ने इस फिल्म को लेकर जो सोच और परिकल्पना रखी है, वह सराहनीय है। हम सभी मिलकर पूरी मेहनत और ईमानदारी से इस फिल्म को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को हमारी यह नई फिल्म पसंद आएगी।

अभिनेता संजय पांडेय ने कहा, “धीरु यादव के निर्देशन में बन रही फ़िल्म ‘प्रेत जात्रा’ एक दिलचस्प विषय पर बनने जा रही फिल्म है। फिल्म की कहानी और इसका कॉन्सेप्ट मुझे काफी अच्छा लगा। निर्देशक धीरू यादव की सोच और काम करने का तरीका सराहनीय है। रितेश पांडे के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। ब्राइट स्टूडियो और निर्माता विजेंद्र जी का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।”

धीरु यादव के निर्देशन में रितेश पांडे, संजय पांडेय स्टारर ब्राइट स्टूडियो की नई फिल्म “प्रेत जात्रा” का मुहूर्त संपन्न

By admin